ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कल्याणपुर के अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले इलाके रावतपुर गांव के सैय्यद
नगर में बारावफात पर ईद ए मिलाद के जुलूस निकालने को लेकर दो पक्ष आमने
सामने आ गए और उनके बीच जमकर सँघर्ष और पथराव हुआ इस दौरान मौके पर एसएसपी
अनन्तदेव समेत कई थानों के फोर्स पहुंचकर पत्थरबाजों को खदेड़ा और आवश्यक
कार्यवाई में जुट गया है। पूरे क्षेत्र में घरों और छतों पर चढ़कर जवानों
द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
बवाल में आधा दर्जन से ज्यादा घायल
कल्याणपुर
थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले रावतपुर गांव के सैय्यद नगर
इलाके में बारावफात ईद ए मिलाद का जुलूस निकल रहा था जुलूस के पीछे एक
समुदाय के लोग चल रहे थे तभी क्षेत्र में रहने वाले दूसरे धर्म के लोगों ने
उनको किनारे न चलकर बीच मे चलने के लिए कहा जिसपर दोनों पक्षो में विवाद
हो गया और कहासुनी शुरू हो गयी
इसी बीच एक समुदाय के लोगो ने दूसरे समुदाय
के लोगों पर पथराव कर दिया इससे जुलूस के साथ ही क्षेत्र में भी भगदड़ मच गई
और अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया हंगामा व पथराव की जानकारी मिलते ही
मौके पर कई थानों का पुलिस बल ,पीएसी व एसएसपी समेत कई आलाधिकारी मौक़े पर
पहुंचे पथराव में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही ईंट
,पत्थर चला रहे लोगों को खदेड़ कर माहौल का शांत किया काफी देर तक रहे इस
गहमागहमी के माहौल को शांत करते हुए पुलिस ने दोबारा जुलूस ए मोहम्मदी को
निकलवाया। जुलूस के दौरान किसी तरह की दोबारा कोई हरकत अराजक तत्वों द्वारा
न की जाये इसके लिए छतों व गलियों के साथ साथ चौराहों पर भारी पुलिस बल की
तैनाती कर दी गयी है।
एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने
कहा कि अराजक तत्वों द्वारा की गई किसी भी तरह की हरकत को बर्दाश्त नही
किया जाएगा और इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी। फिलाहल जुलूस को
रवाना किया जा चुका है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।