कानपुर। - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा को दूध और गंगा जल से स्नान कराकर लिया आशीर्वाद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 21 November 2018

कानपुर। - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा को दूध और गंगा जल से स्नान कराकर लिया आशीर्वाद

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

मानव एकता समिति के तत्वावधान में समिति के सदस्यों ने शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के सफाई अभियान का संकल्प लेकर पिछले 1 माह से बराबर मुहिम में जुटी हुई है जहां आज इस अभियान के 36 वें दिन में मेस्टन रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी की प्रतिमा को दूध और गंगा जल से स्नान कराया गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

 
 
 
आज इंदिरा जी की वजह से है देश का विकास

समिति के पदाधिकारी दिलीप बागी ने बताया कि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाए तो शहर भर में लगी हुई हैं लेकिन इनकी साफ़ सफाई की तरफ कोई सुध नही ले रहा इसलिए हम सभी ने  संकल्प लिया है कि खुद ही शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं की साफ सफाई करेंगे। शहर भर में प्रतिदिन जहां भी महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई है लगातार उनको दूध और गंगाजल से स्नान कराया जा रहा है आज 36 वें दिन मेस्टन रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को साफ सफ़ाई करते हुए गंगा जल से स्नान कराकर उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया और उनकी स्मृति को बताते हुए उनके द्वारा किये गए देश हित विकास कार्यो का उल्लेख भी किया गया उन्होंने बताय की इंदिरा जी ने अनुशासन और एकता की मिसाल पेश की थी
 
यह देश की धरोहर हैं आज ऐसे महापुरुष को याद करते हुए हम सभी ने इन्हें दूध और गंगा जल से स्नान कर इनका आशीर्वाद प्राप्त किया और इनके द्वारा बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया है। इसी तरह से लगातार हम शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई जब तक पूरी नही हो जाती करते रहेंगे।
 
इस अवसर पर संयोजक दिलीप बागी, लाला पंडा, अजीत खोटे, मो रियाज़, उमेश,अशोक,नागेंद्र,माया और दयाराम मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।