कानपुर - रेल बाजार पुलिस ने महिलाओं से लूट करने वाले तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 4 November 2018

कानपुर - रेल बाजार पुलिस ने महिलाओं से लूट करने वाले तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

रेल बाजार  पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने लुटेरों के पास लूट के पांच मोबाइल के साथ साथ दस डिमांड ड्रॉफ्ट और एक महिला का बैग भी बरामद किया  है


.पकडे गए लुटेरे झकरकटी बस स्टैण्ड के पास यात्रियों से लूटपाट करते थे.और लूट के सामान को औने पौने दामों पर बेच देते थें.रेलबाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 राज कुमार अग्रवाल एसपी ईस्ट ने बताया की रविवार की सुबह तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ये लुटेरे टाटमिल चौराहे पर महिलाओ से पर्स और लूट की घटनाओ को अंजाम देते थे लुटेरे लुटे हुए मोबाइल को चलते फिरते अंजान आदमी को बेच देते थे।

और जितना उससे पैसा मिलता था उसे आपस में बाट लेते थे रविवार की सुबह भी ये लुटेरे लुटे हुए मोबाइल बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के दौरान पकड़ा और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से मोबाइल ,लेडी बैग ,और डिमांड ड्राफ्ट बरामद किये है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।