कानपुर - डिज़ाइनर केंडल्स से रोशन होंगे लोगों के घर - मार्केट में यह मोमबत्ती आकर्षण का केंद्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 4 November 2018

कानपुर - डिज़ाइनर केंडल्स से रोशन होंगे लोगों के घर - मार्केट में यह मोमबत्ती आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

दीपावली पर्व के मौके पर चारो तरफ बाजार गुलजार हैं और हर कोई इस खास पर्व पर कुछ अलग ही खरीदारी में जुट जाता है और नई नई मार्केट में डिजाइनर मोमबत्तियों को खरीदकर अपने घरों को रोशन करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है मार्किट में यह कैंडल्स बहुत ही सुंदर है जो केवल यही पर उपलब्ध है यह कैंडल्स कहीं परफ्यूम बेस्ड है तो कछुआ बेस्ड तो रंग बिरंगी सुंदर डिजाइनों के साथ बाजार में उपलब्ध है।



डिजाइनर केन्डल्स और परफ्यूम बेस्ड केन्डल्स ने मोहा मन

लालबंगला मार्किट में अमित गुप्ता की शाप पर यह डिजाइनर कैंडल्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग दिवाली के अवसर पर इन मोमबत्तियों को खरीदने में होड़ सी मच गई है यह मोमबत्ती देखने मे एक अलग ही अंदाज़ और अद्भुत नज़ारे में हैं खास बात यह कि यह मोमबत्ती कानपुर से नही निर्मित की गई है यह महाराष्ट्र में बनाई जाती है और इस दिवाली के लिए इस बार इनको मार्किट में उतारा गया है।



कास्ट ज्यादा लेकिन ग्राहकों में इन केन्डल्स का क्रेज़

दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कैंडल्स शहर भर में एक दो जगह के अलावा हमारे पास है क्योंकि यह यहाँ नही बनती ये सभी मोमबतियां महाराष्ट्र से बनकर आती है जिन्हें हम ऑर्डर पर मंगाते है पहली बार इन केंडल्स का स्टाल लगाया है मार्किट में इन कैंडल्स की बहुत डिमांड है माल खत्म होने को है।  यहां परफ्यूम बेस्ड केन्डल्स जिसमें फूल पत्तियां और डिजाइनर केन्डल्स , ग्लास वाली केन्डल्स, कछुए केंडल की काफी ज़्यादा डिमांड है ये केंडल्स हैंड मेड है जिन्हें शो पीस के रूप में घरो में सजाने के लिए इनका प्रयोग करते है। यह हालांकि इनकी कास्ट और केन्डल्स की अपेक्षा कुछ ज्यादा जरूर है लेकिन ग्राहक फिर भी इसकी डिमांड कर रहे है ।



केंडल खरीदने आयी टीटू ने बताया कि इस तरह की डिजाइनर कैंडल्स तो पहली बार देखा है जो और केन्डल्स से कहीं अलग और सुंदर है यहां कई वैरायटियों में केंडल्स उपलब्ध है वही विनी ने बताया कि ये केन्डल्स देखने मे बहुत ही सुंदर है जिन्हें हम खरीदने आये है और ये केन्डल्स परफ्यूम बेस्ड होने से  हमारा घर भी महक उठेगा दिवाली पर यह केन्डल्स त्योहार में चार चांद लगाने का काम करेंगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।