मिडिया डेस्क
एक और बड़ा कदम उठाते सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने फैजाबाद जिले
का नाम अयोध्या किये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसी के साथ फैजाबाद
मंडल का नाम अयोध्या मंडल और इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल किये
जाने का भी फैसला हुआ। फैजाबाद की स्थापना 288 वर्ष पहले हुई थी। भगवान राम
की जन्म स्थली होने से अयोध्या से देश-दुनिया की आस्था जुड़ी है।
लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट
की बैठक में दस फैसले हुए। राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह और
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने फैसलों की जानकारी दी। पिछले मंगलवार को
हनुमान जयंती और दीप पर्व पर अयोध्या गये मुख्यमंत्री ने फैजाबाद का नाम
बदलकर अयोध्या किये जाने की घोषणा की थी। मंगलवार को इस पर मुहर लग गई।
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास
के साथ ही इस नाम को भी विश्व पटल पर महत्व देने के लिए सरकार लगातार
अभियान चला रही है। फैजाबाद नगर पालिका को अयोध्या नगर निगम बनाने, भव्य
दीप पर्व और सरयू आरती के बाद अब जिले का नाम परिवर्तित कर सरकार ने
हिंदुत्व के एजेंडे पर फोकस किया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।