ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर
के केशव नगर इलाके में स्थित मदर टेरेसा स्कूल में उस वक्त हड़कम्प मच गया
जब क्लास में इंग्लिश की पोयम सुनते सुनते एक बच्चें को चक्कर आ गया इस
दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया जिसके बाद क्लास में अफरा तफरी मच गयी।वही
स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद भी उसे अस्पताल ले जाना
मुनासिब नही समझा।और स्कूल प्रबंधन ने उसके परिजनों को बच्चे की तबियत
बिगड़ने की सूचना दी मगर जब तक बच्चे के परिजन स्कूल पहुचते तब तक मासूम की
जान जा चुकी थी।
शहर के
नौबस्ता थाना क्षेत्र के केशव नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में पांचवी क्लास
में पढ़ने वाले अंशुमित गुप्ता रोज की तरह आज सुबह परीक्षा देने आया था तभी
इंग्लिश की क्लास में पोयम सुनाते वक्त अचानक अंशुमित गिर गया अंशुमित के
गिरते ही पूरी कक्षा में हड़कंप मच गया वही जिसके बाद क्लास में पढ़ा रही
शिक्षिका ने प्रधानाचार्य को सूचना दी मगर स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की
बिगड़ती तबियत को देखने के बाद भी उसे अस्पताल ले जाना मुनासिब नही समझा और
बच्चे के परिजनों को तबियत बिगड़ने को सूचना दी वही बच्चे के परिजन आनन फानन
में स्कूल पहुचे और उन्होंने बच्चे को क्लास रूम से उठा कर अपनी स्कूटी पर
बिठा कर अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टरो ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
वही बच्चे की मौत से परिजनों में शोक का माहौल बन गया है वही इस पूरे मामले में मृतक बच्चे के परिजनों की माने तो उनका कहना है कि यदि सही समय पर स्कूल प्रबंधन उसे अस्पताल ले जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी और बच्चे की मौत का जिमेवार स्कूल को बताया।वही स्कूल की प्रबंधक रेनू सिंह ने बताया कि बच्चा बीमार था जिसके चलते उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी और ये घटना हो गयी।
वही बच्चे की मौत से परिजनों में शोक का माहौल बन गया है वही इस पूरे मामले में मृतक बच्चे के परिजनों की माने तो उनका कहना है कि यदि सही समय पर स्कूल प्रबंधन उसे अस्पताल ले जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी और बच्चे की मौत का जिमेवार स्कूल को बताया।वही स्कूल की प्रबंधक रेनू सिंह ने बताया कि बच्चा बीमार था जिसके चलते उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी और ये घटना हो गयी।
ऐसे
में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही तो साफ नजर आती है कि यदि बच्चे को
सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो हो सकता था कि उसकी जान बच जाती।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।