चीफ रिपोटर up - चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आज रालोद छात्रसभा की बैठक छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान
की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद तथा विषिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय
महासचिव शिवकरन सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह तथा युवा रालोद के
प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि छात्र और नौजवान इस देश की दशा और दिशा तय करने में अहम भूमिका अदा करते हैं लेकिन वर्तमान उ0प्र0 सरकार न तो छात्रों के भविष्य के लिए कुछ कर रही हेै और न ही नौजवानों को रोजगार दे रही है। सरकार ने छात्र और नौजवानों के साथ छल किया है।
बैठक को सम्बोधित करते हुये छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान
ने कहा कि रोजगार के मुददे पर एवं लखनऊ विशवविद्यालय सहित उ0प्र0 के सभी
विशवविद्यालयों जहां छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। वहां भी चुनाव कराये
जाय जिससे छात्रों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया जा सके। सरकार
राजनीतिक स्वार्थ के चलते उनका वोट तो हासिल कर लेती हैं लेकिन उनके भविष्य
के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है।
इस अवसर पर लखनऊ के शुभम
सोनकर को छात्रसभा के लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष पद के जिम्मेदारी सौपी गयी साथ
ही उन्नाव के महेन्द्र सिंह गहरवार को उन्नाव का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया
गया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।