ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड हो गयी। दोनों मुठभेडों में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद बाइक से जा रहे दो बदमाशो को पुलिस ने रोका तो वो बाइक मोड कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो लालइमली चौराहे के पास पुलिस बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशो पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
घायल बदमाश की पहचान चमनगंज में रहने वाले अली के रूप में हुई। जो हिस्ट्रीशीटर बदमाश और शातिर लुटेरा है। घायल बदमाश को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सचेंडी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड में दस हजार का ईनामी बदमाश विनय कश्यप के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।