राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में संतो और राजनेताओं का जमावड़ा लगना शुरू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 November 2018

राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में संतो और राजनेताओं का जमावड़ा लगना शुरू

राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में संतो और राजनेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में वीएचपी ने आज धर्म सभा का आयोजन किया है. धर्म सभा के आयोजकों की मांने तो करीब तीन लाख राम भक्तों के आने की संभावना है.


यह सभा चार घंटे तक चलेगी. यह सभा बड़ा भक्तमाल की बगिया में होगी. इस धर्म सभा में साधुसंत, वीएचपी और बीजेपी के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं लेकिन मंच पर सिर्फ साधु संतों को ही स्थान दिया जाएगा.

वीएचपी की धर्मसभा और किसी 'अनहोनी' की आशंका को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्वस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए. पूरी अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया है. सड़कों, मुख्य चौराहों और बाजारों में भारी संख्या में पुलिस बल तैतान किया गया है. 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।