शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कड़ी सुरक्षा में हाईवे किनारे पंचवटी में ठहरे
हुए हैं। रविवार सुबह 9 बजे उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद
लक्ष्मणकिला में पत्रकारों से बातचीत व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इसके बाद विशेष विमान से मुंबई रवाना हो जाएंगे। उद्धव ठाकरे के धर्मसभा
में शामिल होने की संभावना नहीं है। प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि
धर्मसभा में राजनीतिक व्यक्ति को जाने की बात नहीं है।
पंचवटी में उद्धव ठाकरे की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक एएसपी
समेत दो डिप्टी एसपी के साथ फोर्स लगाई गई है। उद्धव ठाकरे के साथ के
शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद संजय राउत, महाराष्ट्र के
लोकनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे, विधायक अनिल प्रभु समेत दर्जन भर विधायक,
सांसद व मंत्री ठहरे हुए हैं। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि
उद्धव ठाकरे की सुरक्षा बेहद सख्त है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।