उन्नाव - आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से हुआ हादसा,13 लोग हुए घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 17 December 2018

उन्नाव - आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से हुआ हादसा,13 लोग हुए घायल

 रिपोर्ट - विशाल सिंह
उन्नाव जनपद में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दिल्ली से लखनऊ आ रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची ही थी कि बस का टायर अचानक फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से ऐसा हादसा हुआ है,वही बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए ।


घटना का नजारा देखने वालों के होश उड़ गए आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर 6 लोगों को रिफर कर दिया वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

घायल ने बताया कि हम दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे और हम पीछे सो रहे थे और ये हादसा हो गया ।सीओ बांगरमऊ ने बताया कि आगरा की ओर से बस आ रही थी आरएस ट्रेवल्स की वोल्वो बस 256 किलो मीटर पर ड्राइवर सो गया और और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 13 लोग घायल हो गए ।

आपको बता दे कि पूरा मामला है उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधारपुर पटासिया के पास उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से लखनऊ आ रही आर एस ट्रेवल्स की वोल्वो बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हाइवे पर पहुंची ही थी कि ड्राइवर को झपकी आ गई साथ ही गाड़ी की टायर भी फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई



जबतक ड्राइवर बस को संभाल पाता तब तक बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर पलट गई और उसमे बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वही डॉक्टरों ने 6 लोगो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।



घायल ने बताया कि हम दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे और हम पीछे सो रहे थे और ये हादसा हो गया ।सीओ बांगरमऊ ने बताया कि आगरा की ओर से बस आ रही थी आरएस ट्रेवल्स की वोल्वो बस 256 किलो मीटर पर ड्राइवर सो गया और और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 13 लोग घायल हो गए ।

आज सुबह आगरा की ओर आ रही थी आर एस ट्रेवल्स की वोल्वो बस 256 किलो मीटर पर ड्राइवर लगता है कि सो गया और डिवाइडर से टकराकर इस ओर आ गई जिससे 13 लोग उसमे ज्यादा घायल थे उनको डिस्ट्रिक हॉस्पिटल भिजवा दिया गया और एक नीचे थे उसको बाद में क्रेन से निकलवा लिया गया थोड़ी बहुत चोट सभी को है!




No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।