बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में वो काफी सारे इवेंट और इंटरव्यू में दिखाई देते रहते हैं. इस दौरान शाहरुख अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनो ही लाइफ के बारे में खुलकर बाते करते हैं. 'जीरो' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया कि दीपिका पादुकोण ने बेटे अबराम को पहला गिफ्ट क्या दिया था.
दरअसल, शाहरुख से इंटरव्यू में कहते हैं,इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया. दीपिका जब
अबराम पैदा हुआ तो उनके लिए जाकर कपड़े लेकर आई.दीपिका और शाहरुख की
नजदीकियों से तो सभी वाकिफ हैं. दीपिका ने शाहुरुख के साथ फिल्म 'ओम शांति
ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद से ही वो किंग खान के काफी क्लोज
हैं. इसके अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में
भी साथ काम किया था. 'चेन्नई एक्सप्रेस' शाहरुख खान के करियर की अभी तक
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।