सरकार को उम्मीद है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अगस्त तक पूरी हो जाएगी और पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल सेवा 2020 तक शुरू हो सकेगी. दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने सोमवार को यह बात कही. सुंदरराजन ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की कार्यशाला के मौके पर संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा,
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुरुआती सिफारिशें का सेट दिया है और दूरसंचार विभाग की कार्य समिति इस पर गौर कर रही है. कार्यबल को व्यापक स्पेक्ट्रम बैंड का सेट दिया है जिसपर हमें काम करना है. हर कोई कह रहा है कि पारिस्थितिकी तंत्र तैयार नहीं है, अगले साल जुलाई अगस्त के बाद 5जी तैयार होगा.
दूरंसचार उद्योग में वित्तीय संकट के बीच देश की सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन-आइडिया ने दूरसंचार विभाग से 2020 तक स्पेक्ट्रम नीलामी नहीं करने को कहा है. कंपनी का कहना है कि स्पेक्ट्रम की जरूरत तभी होगी जबकि 5जी पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हो जाएगा. सुंदरराजन ने कहा, हम जुलाई-अगस्त तक उचित प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे. मैं यह नहीं कह सकती कि उस समय तक स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी हो जाएगी, लेकिन 2020 की दूसरी छमाही में हम तैयार होंगे. जब हम 2020 कहते हैं तो इसका मतलब पूरे देश से नहीं है. लेकिन उस समय तक देश में 5जी शुरू हो जाएगा. फील्ड परीक्षण चल रहा है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।