व्यापारियों के साथ हर आदमी को 20 दिसंबर के बाद अगर बैंक में कोई काम है
तो अभी निपटा लें। 21 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अवकाश व हड़ताल के चलते
पांच दिन बैंक बंद रहेंगे।
फोटो गूगल स्त्रोत
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के संगठन आयबॉक ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 21 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। 22 दिसंबर को माह का चौथा शनिवार है और 23 दिसंबर को रविवार। इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर को सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। इसके बाद 25
दिसंबर को क्रिसमस डे और 26 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम की ओर से हड़ताल की
घोषणा की गई है। कई दिन बैंक बंद होने से संभव है कि लोगों को नकदी कि
समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी काम पहले निपटा
लें।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।