ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
प्रदेश में व्याप्त अराजकता किसानों के हो रहे शोषण ,मजदूर, नौजवान और अल्पसंख्यको के किये जा रहे शोषण के खिलाफ़ सोमवार को ऑर्गतिषील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा।
कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
प्रगतिशील
समाजवादी पार्टी लोहिया के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस लाइन के पास
एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सीधे कलेक्ट्रेट गेट पर
पहुंचे और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मुख्य गेट पर
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ का नेतृत्व करते हुए शिवमोहन सिंह चंदेल ने
कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में सरकर की जनविरोधी नीतियों के कारण
आमजनता बुरी तरह से परेशान है किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य नही मिल
रहा है
फसल बीमा का लाभ ही मिल रहा है लगातार बढ़ रहे डीजल के दामो के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है सरकार किसानों की कर्जमाफी के कोई भी प्रयास नही कर रही है किसानों के सिंचाई व बुआई की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें सस्ते दरो पर डीजल उपलब्ध कराया जाए उर्वरकों के दामो की गई बेतहाशा मूल्यवृद्धि के अनुपात में फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए ताकि उन्हें लाभ मिल सके इन्होंने कहा कि किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान आवारा पशुओं से हो रहा है इनसे निजात दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।पूरे जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है पुलिस द्वारा भूमि विवादों ,टेंपो, बसों के अवैध स्टैंडों का संचालन कराकर अवैध वसूली की जा रही है नगर निगम के क्षेत्रो में खुदी पड़ी सड़को का पुनर्निर्माण कराया जाए और सभी रेलवे क्रासिंग के आसपास के गहरे गड्ढों को तत्काल भरा जाए। प्रदर्शन के दौरान आशीष चौबे ,राम सिंह यादव,हरि प्रसाद कुशवाहा समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।