ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
नजीराबाद
थाना क्षेत्र के कोका कोला चौराहे पर एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित
होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो
गई। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए ,घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को
दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोकाकोला चौराहे पर एक ट्रक लोहे के पाइप ले कर जा रहा था तभी अचानक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया इस दौरान ट्रक में लदे लोहे के पाइप केबिन को तोड़ते हुए चालक कोके पीठ से आर पार हो गए जिसमे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दो क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है शिवराजपुर के इंदना गांव में रहने वाले जीत सिंह का बेटा केहर सिंह (28) ट्रक चालक था।सोमवार को चालक गाजियाबाद से ट्रक में लोहे के पाइप लादकर जीटी रोड रावतपुर चौराहे से फजलगंज की ओर ले जा रहा था ।और अचानक गाडी में ब्रेक मारने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई गई जिसमे एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए इंस्पेक्टर सतीश साहू ने बताया की तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गया जिसमे चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।