रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में लापता हुए छात्र का रक्तरंजित शव रात गाँव के
बाहर एक नाले में पड़ा मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत कोतवाली और आस
पड़ोस के कई थानों का फोर्स गांव बुला लिया गया। घटना के कारणों का अभी पता
नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किये जाने को लेकर
चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
जनपद
कन्नौज के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम बटेला निवासी सुरेंद्र सिंह पाल
ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बाहर गए हैं। सुरेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र
सुमित घर से खेत की तरफ निकला था। इसके बाद से घर वापस
नहीं लौटा। शाम करीब 4 बजे से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब शव गांव से बाहर सियाराम दिवाकर की बगिया के पास नाले में मिला।
किशोर का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र के परिजनों ने हत्या
का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी
शेषमणि उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मामले में परिजनों का आरोप है
कि पुरानी रंजिश को लेकर किशोर की हत्या की गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।