रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद से काँग्रेस ने लोकसभा चुनाव
में अकेले ही जाने का लगता है मन बना लिया है। इसी लिए सपा के गढ़ कन्नौज
में काँग्रेस ने गाँव गाँव जाकर किसानों को लुभाना शुरू कर दिया है और उनके
बीच जाकर कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं की बात कर भाजपा और सपा पर
जमकर हमला बोला।
लोकसभा में मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए कांग्रेस ने जनपद कन्नौज के जैनपुर ठठिया से इसकी शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वाहन पर काँग्रेस आपके द्वार के तहत उ़प्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायन मिश्रा के नेतृत्व में जिले के दर्जनों कार्यकर्ता जैनपुर गाँव पहुँच गए। यहां उन्होंने एक जनसभा कर सपा व् भाजपा पर जमकर प्रहार किया । विवेक नारायन ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो 108 एम्बुलेंस प्रदेश में दौड़ रही है वह कांग्रेस की देन है। लेकिन अखिलेश ने इसका गलत प्रचार करते हुए समाजवादी एम्बुलेंस सेवा से जनवाया जिसका कांग्रेस ने विरोध भी जताया था। उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वाहन किया।
उ़प्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायन मिश्रा को अपने पास देख ग्रामीणों में खुसी की लहर दौड़ गई। इस बीच दर्जनों ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी कई समस्याओं से अवगत कराया। उ़प्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायन मिश्रा ने भी उनकी समस्याओं को सुन जल्द ही उनकी लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़ने की बात कही।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।