फर्रुखाबाद-आर्मी सूबेदार के पुत्र की गोली लगने से मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 December 2018

फर्रुखाबाद-आर्मी सूबेदार के पुत्र की गोली लगने से मौत




जिला संवाददाता-पुनीत मिश्रा

आर्मी सूबेदार के पुत्र की गोली लगने से मौत हो गयी। पिता ने पुलिस को तहरीर दी।पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना पर आर्मी के अधिकारी भी आये।


जनपद बरनाला के मेहता निवासी सूबेदार हरनेक सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी कणवीर कौर व मेरे पुत्र 17 वर्षीय हर्षदीप व 12 वर्षीय जसनदीप के साथ फ़तेहगढ़ के रखा बालिका इंटर कालेज के सामने बनखडिया निवासी सूबेदार कैलाश के घर गयी थी। बच्चे नीचे बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे।उसी दौरान कैलाश के किसी बच्चे ने अलमारी से नमकीन आदि निकाली।
 
तभी अलमारी में रखी उनकी रिवाल्वर नीचे गिर गयी और उससे गोली चल गयी।गोली चलने से गोली गसनदीप के चेहरे पर लग गयी।जिसके बाद परिजन गसनदीप को आर्मी अस्पताल फ़तेहगढ़ लेकर पंहुचे।
 
जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान मौके पर आ गये।उन्होंने जाँच पड़ताल की। 
 
इसके बाद वह भी आर्मी अस्पताल पंहुचे जंहा मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।अपरपुलिसधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है जिसमे कहा कि हम अपने दोस्त के घर गया था वहां पर मेरे बेटे भी साथ मे थे दोस्त की रिवाल्वर से सेल्फी ले रहा था अचानक चल जाने से उसकी मौत हो गई।मै किसी पर कार्यवाही नही चाहता हूं।लेकिन दोनों आपस मे बहुत अच्छे दोस्त होने के कारण मामला शांत कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।