महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात में सरेआम पीटकर बलवीर सिंह की निर्मम
हत्या किए जाने की घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बंध
में एक जांच कमेटी गठित की है, जिसमें अमिताभ बाजपेयी तथा दिलीप
यादव उर्फ कल्लू (विधायकगण),राकेश सचान पूर्व सांसद, समरथ पाल
जिला अध्यक्ष एवं राम सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं।
अखिलेश यादव को दिए गए ज्ञापन में मृतक बलवीर सिंह के पुत्र
आलोक सिंह ने कहा है कि विगत 21 नवम्बर 2018 को किशरवल रनियां थाना
अकबरपुर कानपुर देहात निवासी बलवीर सिंह, जब खेत में काम कर रहे थे, तब उन
पर जानलेवा हमला किया गया। उन पर कुछ स्थानीय दबंग अपना खेत बेचने का दबाव
डाल रहे थे। हत्यारोपित अब परिवार वालों को भी ठिकाने लगाने की धमकियां दे
रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अखिलेश यादव से न्याय की गुहार की।
यादव ने प्रार्थी को न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में आतंक व्याप्त है।
कानून-व्यवस्था समाप्त है। अराजकता पूरे राज्य में है। भाजपा राज में
हत्या, लूट, अपहरण, की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। महिलाओं और बच्चियों के
साथ दुष्कर्म और उन्हें जिंदा जला देने तक की घटनाएं हो रही है।
मुख्यमंत्री का दावा था कि प्रदेश में अब
मुख्यमंत्री का दावा या
प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। वस्तुस्थिति यह है कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं
और पुलिस पर भी हमलावर हो रहे हैं।
यादव ने कहा कि
आगरा में 15 वर्ष की 10वीं कक्षा की छात्रा को जिस तरह सरेराह दिनदहाड़े
पेट्रोल डालकर मार दिया। यह घटना लोमहर्षक है और समाज के नाम पर कलंक है।
भाजपा राज में अपराधियों के डर से छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया है,
क्या यही ‘बेटी पढ़ाओं-बेटी बढ़ाओं‘ भाजपा की योजना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि दबंगों के आगे-प्रशासनिक मशीनरी पंगु है।
प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है। जनसामान्य की कहीं कोई सुनवाई
नहीं है। लोग त्रस्त हैं। जनता में दहशत है। उक्त तमाम घटनाओं से मानवीय
संवेदनाएं शून्यता की हद तक गिर गयी है। उत्तर प्रदेश में गुण्डों और
माफियाओं का साम्राज्य है। हर स्तर पर भाजपा राज के खिलाफ जनता में भारी
असंतोष और आक्रोश है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।