फर्रुखाबाद-व्यापारियों ने रोड जामकर थाने का किया घेराव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 December 2018

फर्रुखाबाद-व्यापारियों ने रोड जामकर थाने का किया घेराव


जिला संवाददाता -पुनीत मिश्रा
नबाबगंज रोड पर पिकप चालक के साथ मारपीट करने के साथ दो हजार रुपये लूट लिए गए थे।जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई मौके पर थाना मऊदरवाजा के इंस्पेक्टर पहुंचे घटना थाना नबाबगंज क्षेत्र की होने की बजह से वह पीड़ित को लेकर नबाबगंज पहुंचे लूट की जानकारी होने पर स्थानीय व्यापारी भी थाने पहुंचे तो उन्होंने पीड़ित दो हजार देकर मामला रफा दफा करने को कहा मामला निपट ही गया था जब पीड़ित व्यापारी के साथ बाहर निकल रहा था
 तभी व्यापारी के किसी ने पीछे से लात मार दी उसी को लेकर व्यापारी ने अन्य दुकानदारों को बुलाकर थाने रोड पर सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे उसके बाद थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करने लगे इस्पेक्टर ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी उसके बाद मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया।देर रात तक व्यापारियों का पुलिस के साथ हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा।उसके बाद सीओ मोहम्दाबाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने व्यापारियों से खुलकर बात की तो व्यापारियों ने बताया की एसओ केवल व्यापारियों को थाने से भगाते रहते है।जो अपराधी है उसको खुली छूट दे रखी है।
जिस कारण हम लोग परेशान है वही पीड़ित ने भी अपने साथ घटी घटना के बारे में विस्तार से बताया उसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया वही इस प्रकार की गलती पुलिस के द्वारा नही की जायेगी साथ मे व्यापारियों को भी हिदायत दी कि छोटी बात पर कोई भी हंगामा खड़ा नही करेगा।उसके बाद ही व्यापारी शांत हुए।अपरपुलिसधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि लूट की घटना को लेकर व्यापारियों ने हंगामा काटा था लेकिन जो भी घटना घटी वह गलत फहमी की बजह से घटी लेकिन मुकदमा दर्ज करा कर मामला खत्म करा दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।