रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी
मृतक सर्राफा व्यापारी पर दो माह पहले हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने
कोई कार्यवाही नहीं की जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों शहर के मोहल्ला बुद्धू
कूंचा के रहने वाले सरार्फा व्यवसायी अखिलेश्वर वर्मा की शनिवार रात गोली
मारकर हत्या कर दी है।
इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। घटना को लेकर सर्राफा व्यवसायी व सपा नेता सड़क पर उतर आये। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्राफा व्यवसायियों ने पीपल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया ,तो समाजवादी पार्टी ने मृतक को पार्टी का बूथ प्रभारी बताते हुए कोतवाली को घेराव किया।शहर के मोहल्ला बुद्धू कूंचा के रहने वाले सरार्फा व्यवसायी अखिलेश्वर वर्मा की सर्राफा मार्केट में मीना बाजार में मां जगदम्बे के नाम से सर्राफ की दुकान है। इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी के बूद्धू कूंचा के बूथ प्रभारी थे। शनिवार की रात घर जाने के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं में आक्रोश भड़क गया। सांसद प्रतिनिधि नबाव सिंह यादव के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया।
इस
दौरान नबाव सिंह यादव ने कहा कि सरेआम हुई बूथ प्रभारी की हत्या के पीछे
सत्ता पक्ष की साजिश है। पार्टी अपने बूथ प्रभारी की हत्या के आरोपियों की
गिरफ्तारी तक सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी। कोतवाली में सपाईयों के घेराव
से यहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गये। सरकार के खिलाफ हो रही
नारेबाजी को लेकर पुलिस सकते में आ गई।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।