ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल कानपुर के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं
को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को
सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
मांगे पुरी की जाए
किसानों
की फसलों की समस्याये व अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में रालोद कानपुर
ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देते हुए किसानों की 5 सूत्रीय
मांगो को लेकर उनको समुचित व्यवस्था दिए जाने की मांग की
जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत ने बताया कि लगातार सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है उनकी मांगों को अब तक पूरा नही किया गया है उन्होंने माग करते हुए कहा कि किसानों की रवी की फसल की बुआई में खाद, बीज कीटनाशक दवाओं की समुचित व्यवस्था कराई जाए। किसानों को बकाया बिजली बिल माफ किया जाए और गांव में 24 घण्टे बिजली देने की व्यवस्था कराई जाए प्रदेश में आवारा पशुओं से किसान की फसल बचाने हेतु गौशालाओ का निर्माण कराया जाए। पूंजीपतियों भूमाफियाओ द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है जिसकी जांच कराई जाए इन सभी मांगो को लेकर हम सभी एकजुट हुए है और ज्ञापन देकर मांग की है कि किसानों की समुचित व्यवस्था की जाए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।