By -तहकीकात न्यूज़ डेस्क
आगरा में हुई दलित छात्रा की जलाकर निर्मम हत्या एवं उसके भाई द्वारा
इस गंभीर घटना से आहत होकर आत्महत्या किये जाने की घटना पर आज उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ग्राम लालयू जनपद आगरा
पहुंचे एवं मृतक संजलि के पीड़ित पिता हरेन्द्र जाटव एवं परिजनों से
मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होने इस जघन्य घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा
कि सरकार कानून व्यवस्था मुहैया कराने में पूरी तरह विफल है। पीड़ित
परिजनों को पचास-पचास लाख रूपये आर्थिक मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को
सरकारी नौकरी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इस जघन्य घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पीड़ित परिजनों ने कहा है कि किस प्रकार से उन्हें न्याय मिल पायेगा जबकि सरकार अभी कुछ दिन पूर्व बुलन्दशहर में हुए अपने ही पुलिस इंस्पेक्टर की हुई निर्मम हत्या के हत्यारे को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है, ऐसे में मांग करते हैं कि इस घटना की सीबीआई जांच करायी जाय। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रदेश पदाधिकारी उपेन्द्र सिंह, राजीव लवानिया, समीर चतुर्वेदी, राकेश उपाध्याय दीवान सिंह मुखिया, श्रीमती शबाना खण्डेलवाल सहित आगरा के जिला एवं शहर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
सिंह ने बताया कि आगरा एवं सुलतानपुर में हुई निर्मम हत्या की घटना एवं
प्रदेश भर में आये दिन हो रही हत्याओं और बलात्कार की घटना के विरोध में आज
जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के
तत्वावधान में कांग्रेसजनों द्वारा कैंडिल लेकर धरना दिया गया और सरकार से
प्रदेश में हो रही इन हृदय विदारक घटनाओं को रोकने की मांग की गयी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।