बस्ती - चीनी मिल प्रबन्धन के गैर जिम्मेदारना रवैय ,किसान अपना गन्ना कहाॅ और कैसे बेंचें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 December 2018

बस्ती - चीनी मिल प्रबन्धन के गैर जिम्मेदारना रवैय ,किसान अपना गन्ना कहाॅ और कैसे बेंचें

जिला संवाददाता बस्ती

बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल प्रबन्धन के गैर जिम्मेदारना रवैय के कारण गन्ना किसानों को भारी मुश्किलों का सामाना करना पड़ रहा है। वर्ष 2018-19 में वाल्टरगंज चीनी मिल बंद होने के कारण चीनीमिल परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्रयकेन्द्रों का आवंटन बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल अठदमा को कर दिया गया। अठदमा मिल चालू हुए 25 दिन बीत गए हैं 





लेकिन अभी तक सोनहा, औड़जंगल, वाल्टरगंज गेट (रमवापुर)क्रयकेन्द्र नहीं स्थापित किया गया है। क्रयकेन्द्र स्थापित न किये जाने से इन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गन्ना किसानों को न तो चीनी मिलद्वारा सप्लाई टिकट जारी किया गया है और न ही क्रयकेन्द्र संचालन हेतुकोई तैयारी दिखाई पड़ रही है। औड़जंगल के किसानो ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी व संहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को लिखित शिकायत करने के बाद भी चीनीमिल प्रबन्धन द्वारा क्रयकेन्द्र स्थापित करने हेतु कोई कदम नहीं उठाया गया।

ऐसेे में क्षेत्र के गन्ना किसानों को यह चिन्ता सता रही है कि वे अपना गन्ना कहाॅ और कैसे बेंचें।अधिकांश किसान पेंड़ी गन्ना बेंचकर उसमें गेंहू की बुआई करते हैं। लेकिन क्रयकेन्द्र संचालित न होने से गन्ना किसानों को भारी मुश्किलों का सामाना करना पड़ रहा है।
                 
गन्ना क्रयकेन्द्र स्थापित नहीं किये जाने के सम्बन्ध में पूंछे जाने पर सहकारी गन्ना विकास समिति वाल्टरगंज के सचिव देवस्वरूप शुक्ल ने बताया कि तीनों क्रयकेन्द्र अभी चीनी मिल द्वारा स्थापित नहीं किये जाने की जानकारी क्षेत्र के किसानों द्वारा फोन पर मिली है। जानकारी होते ही मैने इसकी शिकायत सहायक चीनी आयुक्त गन्ना निरीक्षक गोरखपुर को 21 दिसम्बर 2018 को पत्र लिखकर चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा किये जा रहे मनमानीपन की जानकारी दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।