रीतू श्रीवास्तव - तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
रूबेला टीकाकरण के बाद बीमार हुई
छात्रा का इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।परिजन छात्रा का शव
लेकर कोतवाली लंभुआ पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने
लगे।पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए।पुलिस
छात्रा का शव अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
छात्रा के पिता ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया।
लंभुआ
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली नारायनपुर निवासी राम कुमार सोनी के अनुसार
उनकी सात वर्षीय पुत्री अंजली गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में
कक्षा दो की छात्रा है। विद्यालय में ही उनकी पुत्री को मीजल्स
रूबेला वैक्सीन लगाई गई थी। उसी दिन उसको तेज बुखार हो गया।आनन-फानन में
बच्ची को लेकर लंभुआ सरकारी अस्पताल पहुंचे, वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने दवा
देकर घर भेज दिया। शुक्रवार को अचानक बच्ची के शरीर में सूजन आ गई. फिर
दोबारा सीएचसी में डॉक्टर के पास लेकर आए।
लेकिन वहां बच्ची की हालत नाजुक
देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया,वहां पर इलाज के दौरान उसकी
मृत्यु हो गई,परिजनों ने आरोप लगाया की बच्ची जब स्कूल गई थी
तो एकदम ठीक-ठाक थी और टीकाकरण के बाद जैसे ही घर लौटी वैसे ही उसे तेज
बुखार हो गया। टीकाकरण से ही बच्चे की मृत्यु हुई है। एक वायल से 10 बच्चों
को वैक्सीन लगाई गई थी जिसमें एक छात्रा की मौत ही गयी। मौके पर एसपी सिटी
डॉ मीनाक्षी कात्यायन पहुंच कर मृतक के परिवारीजनों को समझा बुझा कर मामले
में उचित कार्रवाई करने आदेश दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।