जहां एक और कानपुर देहात के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 साल
तक के बच्चों को खसरा रूबेला का टीका लगाने की कवायद की जा रही है वहीं इस
टीका के लगने के बाद बच्चे बीमार और बेहोश होते नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक
मामला जनपद की तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के गांव ततारपुर के पूर्व माध्यमिक
विद्यालय में देखने को मिला जहां करीब 60 बच्चों को खसरा रूबेला इंजेक्शन लगाया क्या इंजेक्शन लगते ही करीब 21 बच्चे
अचानक से बेहोश और बीमार हो गए और विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया
सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूल
के बच्चों का तत्काल उपचार कराया और जिन बच्चों की नाजुक हालत थी उनको
एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।
वही छात्र छात्राओं के परिजनों ने टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया ।
आक्रोशित ग्रामीणों को देख कर प्रशासन ने के अधिकारियों ने स्कूल में पुलिस बल भी तैनात किया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।