रिपोर्ट-अमित गौर
कदौरा क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन से अधिक बालू घाट नियम कानून को ताक
में रखकर मनमानी पर आमादा है। बार बार जांच पड़ताल के बावजूद कोई असर न
होने पर गत रात प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से पुष्टि हुई कि यहां
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार मनमानी पर आमादा है। अधिकारी द्वारा
राजस्व चोरी में 8 ट्रक सीज करते हुए ओवरलोड व अन्य खामियों के चलते 31
ट्रकों का चालान किया गया लेकिन पूर्ण रूप से अवैध सोना मोती खदान पुल पर
कार्यवाही अभी भी बाकी है।
ज्ञातव्य हो थाना कदौरा
क्षेत्र संचालित बालू घाट संचालन में अनियमितताओं के चलते प्रकाशित खबर को
संज्ञान में लेते हुए बीती शाम अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार द्वारा
प्रशासनिक आधिकारिक टीम के साथ बालू घाटो में छापेमारी की गई एवं
घाटकर्मियो को हिदायत दी गई कि नियमों का पालन किया जाए व ओवरलोड व एनआर को
बंद किया जाए। वहीं रास्ते मे रेंगते मिले बालू ट्रक ओवरलोड व कुछ बिना
रायल्टी थे जिनकी जांच पड़ताल शुरू की तो चालक गाडिय़ां छोडक़र फरार हो गए।
उक्त कार्यवाही के अलावा क्षेत्र अन्तर्जनपद हमीरपुर खदान सोना मोती को
संचालक दबंगई पूर्वक प्रारम्भ से ही जालौन सीमा में अवैध खनन कर रहै है और
नदी पर अवैध पुल भी बना हुआ है जो दोनों जनपद को जोड़े हुए है उक्त
फर्जीवाड़ा के चलते पिछली बार उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त पुल तुड़वा दिया था
लेकिन अधिकारी के लौटते ही पीपा पुल बना लिया गया जो आज तक बदस्तूर जारी
है। किसी घाट वाले की अनियमितता को लेकर कभी बात भी करो तो ठेकेदार सिर्फ
खुला जवाब देते हैं कि सभी अधिकारियों को हिस्सा जाता है। फिलहाल कदौरा नगर
के कुछ बालू माफिया मुख्य रूप से भेंडी घाट व अन्य घाट कर्मियों से
सेटिंग
बनाकर कदौरा हाइवे व जगह जगह बिना रायल्टी
बालू ट्रक मंगवाकर ट्रैक्टर ट्राली से बालू क्षेत्र में बेचते हैं जिनके
जगह जगह बालू डंप लगे हुए हैं। यदि अधिकारी इस बात पर भी गौर कर लें तो
शायद एनआर पर रोक लग सकती है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।