ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
भाजपा को 3 राज्यों में मिली हार के बाद उनके कार्यकर्ता भी अब शायद
अपने होश खो बैठे हैं जिसका एक नमूना भाजपाइयों द्वारा निकाली जा रही कमल
सन्देश यात्रा में देखने को मिला। जहां अलग अलग वार्डो के भाजपा
कार्यकर्ता आपस मे ही भिड़ गए और जमकर मारपीट और गाली गलौज हुई। मामला यही
नहीं थमा हंगामे किस सुचना पर पहुंची पुलिस जब दोनों पक्षों को ठाणे ले आये
तो दोनों पक्षों ने थामे परिषर में भी जमकर हंगामा काटा।
कानपुर
के अलग-अलग वार्डो से मिशन 2019 को लेकर भाजपाइयों की कमल संदेश यात्रा
रोजाना अलग अलग वार्डो से निकाली जा रही है जिसको लेकर शुक्रवार को
कलक्टरगंज के कोपरगंज इलाके में भाजपा के पूर्व विधायक सलिल विश्नोई के
कार्यकर्ता कमल संदेश यात्रा निकाल रहे थे इसी बीच कैबिनेट मंत्री सतीश
महाना के कुछ समर्थक भी यात्रा में शामिल हो गए और किसी बात को लेकर पूर्व
विधायकों के समर्थक सतीश महाना के कार्यकर्ताओ से भिड़ गए जिसके बाद
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई जिसमें पूर्व विधायक के एक समर्थक
जख्मी भी हो गया। इस दौरान भाजपाई सड़क से लेकर थाने तक आपस में भिड़ते
रहे जिसके बाद मामला कलेक्टर गंज थाने पहुंच गया और दोनों ही पक्षों ने एक
दूसरे के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। भाजपा पार्षद ऋचा सक्सेना ने बताया
कि कमल सन्देश यात्रा वार्ड से निकाली जा रही थी और यात्रा समाप्त होने के
बाद वे सभी कार्यकर्ता जलपान के लिए रुक गए। उन्होंने कहा कि उसी वक्त पास
में ही मेडिकल स्टोर के पास खड़े हुए मंत्री सतीश महाना के समर्थक रमेश
गुप्ता ने खड़े होकर प्रदेश महामंत्री को कुछ अपशब्द कहा और अभद्रता की
जिसके बाद इधर से भी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बात थाने तक पहुंच गई।
वही अब तक पुरे मामले में फिलहाल दोनों पक्षो से कलक्टरगंज थाने में तहरीर
दे दी गयी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।