रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
सांसद डिम्पल यादव को बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा है यह बात
सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में कही। शासन-प्रशासन
द्वारा सांसद निधि निर्गत न किए जाने से लोकसभा कन्नौज क्षेत्र का विकास
अधर में लटका है। लोकसभा क्षेत्र की पांचो विधानसभा में कई ग्रामीण क्षेत्र
ऐसे हैं, जो विकास कार्य की बाट जोह रहे हैं। सड़कें, नाली, खडंजा और सोलर
लाइट, हैण्डपम्प लगने जैसे कार्य अधूरे पड़े हैं, जबकि सांसद डिम्पल यादव ने
विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शासन व प्रशासन को उक्त कार्य कराए
जाने हेतु कई प्रस्ताव भेजे, जो सांसद निधि निर्गत न होने से अधर में लटके
हैं।
जिला मुख्यालय जी० टी० रोड स्थित पर्यटक आवास गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश व प्रदेश में विकास कार्य ठप से हो गए हैं। यादव ने कहा कि कन्नौज लोकसभा में विकास कार्य के लिए सांसद डिम्पल यादव द्वारा 6 से 7 करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जो डीआरडीए तथा ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में लम्बित पड़े हैं। विगत दो वित्तीय वर्ष से शासन द्वारा सांसद निधि निर्गत न किए जाने से 27 छोटी सड़कें ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में तथा डीआरडीए विभाग में 42 सड़कें लम्बित हैं।
इसके
साथ ही सोलर लाइटें, हैण्डपम्प आदि लगने जैसे कार्य बाधित हैं। यादव
ने कहा कि चुनाव आ गया है, विकास कार्य न होने पाए, जिसके लिए लोकसभा
क्षेत्र की सांसद को बदनाम करने कुचक्र रचा जा रहा है। सरकार की मंशा साफ
है, विकास कार्य न होने पाए और हमें बदनाम करें। उन्होने कहा कि केन्द्र
सरकार लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्य में बाधक बनी हुई है जानबूझकर सांसद
निधि का पैसा नही भेजा जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष भोले
कुरैशी,सपा नेता विजय मिश्रा, सतेन्द्र यादव सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद
रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।