तहकीकात न्यूज़ सुलतानपुर
सुलतानपुर 15 जनवरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे ने बताया कि जनपद कोषागार सुलतानपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले वयोवृद्ध एवं अशक्त पेंशनर्स जो कोषागार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में असमर्थ है, उनके भौतिक सत्यापन के लिए कोषागार से टीम विकास खण्ड/उप कोषागार कार्यालयों में उपस्थित रहेगी।

वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री खरे ने ऐसे समस्त पेंशनरों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं अपने नजदीकी विकास खण्ड/उप कोषागार कार्यालयों में उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जिससे उनकी मासिक पेंशन समय से भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि पेंशनर अपने साथ पासपोर्ट साइज का एक फोटो, पेंशन भुगतानादेश (पी0पी0ओ0)/बैंक पास बुक तथा आधार कार्ड/पैन कार्ड साथ में अवश्य लायें।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि भौतिक सत्यापन हेतु कोषागार से टीम 16 जनवरी को पूर्वान्ह् 11:00 बजे से 2:00 बजे तक विकास खण्ड दूबेपुर में उपस्थित रहेगी, जबकि कोषागार टीम 17 जनवरी को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक विकास खण्ड दोस्तपुर, जयसिंहपुर, कुरेभार में रहेगी तथा 18 जनवरी को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक विकास खण्ड लम्भुआ, पी0पी0 कमैचा, कादीपुर(उप कोषागार) में, 19 जनवरी को 1;00 बजे से 2:00 बजे तक विकास खण्ड भदैया, करौंदीकला, अखण्डनगर में रहेगी। इसी आगामी 21 जनवरी को 11
00 बजे से 2:00 बजे तक विकास खण्ड मोतिगरपुर, बल्दीराय, कुड़वार में तथा 22 जनवरी को पूर्वान्ह् 11:00 बजे से 2:00 तक विकास खण्ड धनपतगंज में वयोवृद्ध एवं अशक्त पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन के लिए कोषागार की टीम उपस्थित रहेगी।
-----------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
-----------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।