रिपोर्ट =मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज में बसपा सुप्रीमों मायाबती के 63 वें
जन्मदिन के मौके पर केक खाने को लेकर अफरा तफरी मच गयी। माहौल इतना बिगड़
गया कि लोगों को हटाने के लिए डन्डें तक चलाने पड़े। इसी तरह से कई बार
माहौल बिगड़ा कहीं मिष्ठान वितरण को लेकर तो कहीं केक को लेकर देखें कन्नौज
से यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
यूपी के
कन्नौज में बसपा सुप्रीमों मायाबती के 63 वें जन्मदिन के मौके पर केक खाने
को लेकर अफरा तफरी मच गयी। कहीं लड्डू की लूट तो कहीं केक की लूट पर घंटों
अफरा तफरी मची रही ।
वही इस कार्यक्रम में खास बात नजर यह आई कि सपा के
बड़े नेता यहां से गायब नजर आये। सपा की तरफ से सिर्फ सदर ब्लाक प्रमुख ही
दिखे वही पुरे कार्यक्र\म नीले रंग में रंगा दिखा।
कन्नौज
में हर साल बसपा सुप्रीमों का जन्मदिन मनाया जाता है इस बार भी सपा के
गठबन्धन के बाद मायावती का 63वाॅ जन्मदिन मनाया जा रहा था कि जैसे ही
मायावती के जन्मदिन का यह केक काटा गया। केक खाने को लेकर वहां मौजूद
कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और पूरा माहौल अफरा तफरी में तब्दील हो गया। कुछ
लोग केक को लेकर भागते नजर आये तो कोई गिरता, माहौल बिगड़ता देख बसपा के
वालिन्टयर फोर्स के लोग हांथ में डन्डे लेकर भगदड़ मचा रहे लोगों को शान्त
करने में जुट गये लेकिन काफी देर तक यह माहौल शान्त न हुआ लोग एक दूसरे पर
केक फेंक रहे थे तो कहीं धक्का मुक्की करते नजर आये ऐसा ही कुछ माहौल उस
वक्त भी बिगड़ गया जब मायावती के जन्मदिन की खुशी में लोगों के बीच इसी
कार्यक्रम के दौरान बून्दी के लड्डू का वितरण किया जा रहा था। इन सबके बीच
माहौल खराब होने के बावजूद बसपा के लोग कार्यक्रम को अच्छी तरह से सम्पन्न
होने की बात कहते रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।