कोटक महिंद्रा तीसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर 22.6 फीसद का मुनाफा दर्ज किया ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 January 2019

कोटक महिंद्रा तीसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर 22.6 फीसद का मुनाफा दर्ज किया ...

 
 
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड ने तीसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर 22.6 फीसद का मुनाफा दर्ज किया है। उच्च ब्याज आय और बाजार में होने वाले नुकसान के लिए प्रावधानों की वापसी से बैंक को ऐसे प्रदर्शन में मदद मिली है। कि मार्केट कैप के लिहाज से कोटक महिंद्रा भारत का पांचवां बड़ा बैंक है।मुंबई के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक का नेट प्रॉफिट 31 दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए 12.91 बिलियन रुपये (1291 करोड़ रुपये) रहा, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक को 10.53 बिलियन रुपये (1053 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ था।बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ। तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.15 फीसद से घटकर 2.07 फीसदी रहा। इक साल पहले यह 2.31 फीसद रहा था। वहीं बैंक का नेट एनपीए भी 0.81 फीसद से घटकर 0.71 फीसद पर आ गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।