मोदी सरकार का अंतरिम बजट खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, अपने मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए वित्त मंत्री एक फरवरी को बजट पेश करने से पहले शुक्रवार को घर वापस आ जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वित्त मंत्री 25 जनवरी की शाम को वापस लौटने वाले हैं. अंतरिम बजट निश्चित तौर पर वही पेश करेंगे.उन्होंने कहा कि बजट दस्तावेजों की छपाई प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है.
जेटली (66)13 जनवरी को इलाज के सिलसिले में अमेरिका गए थे. ऐसा माना जा रहा है कि वह किडनी से जुड़ी बीमारी के चेक-अप के लिए अमेरिका गए थे. उनकी मई 2018 में गुर्दा प्रत्यारोपण संबंधी सर्जरी हुई थी. हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह अंतरिम बजट पेश करने के लिए वापस नहीं लौट पाएंगे, जोकि इस वर्ष होने वाले आम चुनाव से पहले उनका अंतिम बजट होगा.हर साल की तरह बजट से पहले आज 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मतलब होता है कि बजट के लिए जो मसौदा तैयार किया गया है उसकी प्रिंटिंग अब शुरू हो गई है. इस कार्यक्रम में वित्तमंत्री अरुण जेटली नहीं दिखे. उनकी गैर मौजूदगी में वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, वित्तीय मामलों के आर्थिक सचिव सुभाष गर्ग और सड़क परिवहन राज्यमंत्री राधाकृष्ण हलवा खाते दिखे.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।