कांग्रेस के यूपी प्रभारी व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोकसभा
चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सीधी लड़ाई है। हम यूपी की सभी 80 सीटों पर
पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेंगे और परिणाम से सबको चौंका देंगे। प्रदेश
के अन्य दलों के साथ आने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई दल भाजपा को हराने में
सक्षम है और हमारे साथ आना चाहता है तो हम उसका स्वागत करेंगे।
गुलाम नबी आजाद लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को सम्बोधित कर रहे
थे। जिसमें उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा।
उन्होंने कहा कि मोदी सवाल उठाते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया?
हम उन्हें यही कहेंगे कि कांग्रेस ने ही महात्मा गांधी व पंडित नेहरू के
नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी। छोटी-छोटी रियासतों में बंटे देश का
एकीकरण किया। देश को एक धर्मनिरपेक्ष संविधान दिया और देश के हर तबके की
बेहतरी के लिए काम किया जबकि भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति
के लिए देश के सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न कर दिया।
गुलाब नबी आजाद ने कहा कि संसद का सत्र पूरा होने के बाद लोकसभा चुनाव की
तैयारी शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल उठाया कि 70 साल में
कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने की जिम्मेदारी
ली। दर्जनों नेता, किसान, मजदूर और महिलाओं ने देश की आजादी में योगदान
दिया। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री ने उस देश को एक भारत बनाया, जो
सैंकड़ों टुकड़ों में बंटा हुआ था। ऐसा भारत बनाया गया, जिसमें ऐसी
व्यवस्था दी कि नागरिकों को धार्मिक, राजनीतिक न्याय मिले, विचार रखने का
अवसर मिले। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को अपने धर्म की पूजा-पाठ करने की
पूरी आजादी मिले।
मोदी-शाह पर कहा कि। ....
गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी पर निशाना
साधते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री जी, आप जिस देश के प्रधानमंत्री हैं उस देश
को स्वतंत्र करवाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने अपने कंधों पर ली.
गांधी जी के नेतृत्व में जवाहर लाल नेहरू और हजारों युवाओं, किसानों और
महिलाओं ने हिस्सा लिया. कई लोगों ने अपनी जान भी दी. आजादी के बाद पहली
सरकार बनी उसने पहला काम किया कि सैकड़ों हिस्सों में बंटे देश को भारत
बनाया. आज प्रधानमंत्री किसी एक टुकड़े के प्रधानमंत्री नहीं वो जवाहर लाल
नेहरू के बनाए सेक्युलर देश के प्रधानमंत्री हैं.''
आज़ाद ने कहा कि देश के पीएम ने हर जगह
सवाल उठाया की कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. तो मैं ये बताना चाहूंगा इस देश
को आज़ाद कराने का काम कांग्रेस ने किया. हमने धर्म निरपेक्ष देश बनाया और
संविधान दिया जिसमें सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक अधिकार दिया, भाईचारा
बनाया. हमारी पार्टी ने सबको अपने धर्म को अपनाने की आज़ादी दी, किसी को
धर्मपालन में रुकावट नहीं है.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।