ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
प्रदेश सरकार जब सत्ता में आई है तब से भू माफियाओ पर शिकंजा कसना शुरू
कर दिया है वही कानपुर में कुछ तथा कथित बीजेपी कार्यकर्ता सत्ता के नसे
में चूर होकर जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे है। इसका ताजा मामला
कानपुर में देखने को मिल रहा है जहा पर भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता
सत्ता के नसे में चूर होकर एक मंदिर में भी कब्जा कर लिया।
वही पुलिस ने
मंदिर से समिति की तहरीर ;पर मुकदमा तो पंजीकृत कर दिया लेकिन उस\में
नार्मल धराये लगाई है। जिसके विरोध में मंदिर समिति के सदस्यों ने रविवार
को मंदिर को कब्जे से हटाए जाने और भू माफिया के खिलाफ शाक्त करवाई को लेकर
गांधी प्रतिमा पर हनुमान चालीसा का पाठ किया . और पुलिस की सद्बुद्धि के
लिए हनुमान जी से प्राथना की है.मंदिर
समिति के प्रबंधक नीरज त्रिपाठी ने बताया की जाजमऊ मॉडल लाइन स्थित माँ
पीपलेश्वरी देवी का मंदिर है और मंदिर के बगल वाली नाजिया सिद्द्की जोकि
अपने को भाजपा नेत्री बताती है उसने अपने घर के अंदर से मंदिर की दिवार तोड़
कर उसमे कब्जा कर लिया है
मंदिर के अंदर की मुर्तिया तक तोड़ कर गायब कर
दी है जिसकी हम लोगो ने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं
हुई अंत में हम लोगो ने इसके लिए उच्च अधिकारियो से जा कर मुलाक़ात किया तो
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता चलते इस मामले में मामूली धाराओं में मुकदमा तो
पजीकृत कर दिया लेकिन इसकी न तो गिरफ़्तारी हुई और ना ही मंदिर को कब्जे से
मुक्त कराया गया जिसको लेकर हम लोगो ने रविवार की सुबह पहले मंत्री सतीश
महाना को ज्ञापन दिया और वहा से बाइको पर सवार होकर धर्म यात्रा निकालते
हुए गाँधी प्रतिमा में पहुंच कर हनुमान चालीसा का पाठ कर किया है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।