टमाटर, प्याज और आलू के लिए 24 क्लस्टरों की स्थापना के साथ ही सरकार जल्दी ही किसानों के लिए वित्तीय पैकेज लाने वाली है. सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्रालय TOP के ट्रेड मैप को तैयार कर रहा जिसमें जल्द खराब हो जाने वाली इन 3 सब्जियों का उचित मूल्य मिल सकेगा. सरकार के इस योजना से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के किसानों को सीधा फायदा मिलने वाला है. इससे पीछे योजना यह है कि किसानों को जल्द खराब हो जाने वाली इन 3 सब्जियों का उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए किसानों को घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी जोड़ा जाएगा।
एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'मंत्रालय TOP के ट्रेड मैप को तैयार कर रहा है। इसमें सभी विवरण (वराइटीज, प्राइस ट्रेंड, बिक्रेता, खरीदार और प्रसेसर्स) होंगे, जिससे मूल्य और मांग की भविष्यवाणी में मदद मिल सकेगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर खरीदारों और उत्पादकों से जुड़े आंकड़ों के लिए हम स्कॉटलैंड, रूस दूसरे देशों के विशेषज्ञों के साथ संपर्क में हैं।'
अधिकारी ने कहा कि इस तरह के बुनियादी कदमों से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के ऐक्सक्लूसिव TOP क्लस्टर के लाखों किसानों को सीधे फायदा पहुंचेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।