रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज जिला अस्पताल मेें अब बुजुर्गों को इलाज के लिए
भटकना नहीं पड़ेगा। उनके लिए आधुनिक संसाधनों से लैस हाईटेक जेनेटिक वार्ड
बनाया जाएगा। मरीज की देखभाल के लिए अस्पताल की ओर से 24 घंटे अटेंडेंट भी
मौजूद रहेंगे।
60 साल और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों
के लिए जिला अस्पताल में एनसीडी सेल (नान कम्युनिकेबिल डिसीज) की ओर से 20
बेड का हाईटेक जेनेटिक वार्ड बनाने का आदेश शासन से आया है। इस वार्ड में
हार्टअटैक, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, टीबी, हड्डी दर्द सहित सभी रोगों का
इलाज किया जाएगा।
एक साल पहले जेनेटिक वार्ड शुरू कराना था लेकिन आज तक शुरू नही हो सका । सरकार से धन स्वीकृत भी हो चुका । पैसा निकल भी गया लेकिन जिस योजना के लिए पैसा निकाला गया लेकिन आज तक काम नही हुआ । आइये कन्नौज से देखते है हमारे संवाददाता मोबीन मन्सुरी की खाश पेशकश।कन्नौज में सरकार के दावो की पोल एक बार फिर खुली है यहाँ बृद्ध जनों के लिए एक अलग बेहतर ढंग का इलाज करने के लिए वार्ड खोलना निश्चित हुआ । जिसके लिए बाकायदा शासन से धन भी स्वीकृत हुआ । जिसमें बिभाग ने नोडल अधिकारी डॉ राममोहन तिवारी को बनाया गया है । हैरानी तो तब हुई जब पैसा भी निकल के खर्च हो गया । और वार्ड का कहीं कोई पता नही की वार्ड कहाँ बना है । सरकार की योजना को किस तरह पलीता लगता इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है ।
जी
हाँ जेनेटिक वार्ड की हकीकत जानने जब हमारी टीम जिला अस्पताल पहुँची तो
जमीनी हकीकत कुछ और ही थी । न वार्ड था न कोई मरीज थे । जब इसकी भनक सी एम
ओ को लगी तो जिला अस्पताल में एक वार्ड को खाली कराकर उसको जेनेटिक वार्ड
का रूप दे दिया गया ।
तस्वीरों में आप देख सकते है
जो वार्ड खाली कराया गया इसी में जेनेटिक वार्ड खोला जाएगा उसका निरीक्षण
जिला अस्पताल के अधीक्षक आर पी शाक्य कर रहे है आपको
बतादे की जेनेटिक वार्ड जिसमे 60 साल से ऊपर उम्र बाले मरीजो को भर्ती कर
उनका बेहतर इलाज किया जाए यह सरकार की मंशा थी लेकिन कन्नौज के सी एम ओ
कृष्ण स्वरूप की बड़ी लापरवाही का परिणाम है कि आज तक कागजो में जेनेटिक
बार्ड में मरीजो का इलाज चल रहा है । देखिये किस तरह महकमे के जिम्मेदार ही
सरकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।