रिपोर्ट -राजेश कुमार चौधरी
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित कराये गए
शौचालय की ग्राम पंचायत पोआ विकास खण्ड कैम्पिरगंज में ग्रामीणों एवं
शिकायत कर्ता सुशील पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी, लक्की
तिवारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी, दिनेश पाठक, न्याय
पंचायत संयोजक,हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर
प्रदेश सरकार को प्रेषित संजुक्त शिकायत पर डी पी आर ओ हिमांशु शेखर ठाकुर,
जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) बच्चा सिंह मौके पर पहुँच कर
जांच की, जांच में ग्राम पंचायत सचिव अमित चौधरी, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश
वर्मा वर्मा की लापरवाही सामने उजागर हुई,
एक ही घर मे अपात्र लाभार्थियों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराने, लाभार्थियों को चेक देने के नाम पर रुपया एक हजार वापस लेना, पुराने शौचालयों पर लाभार्थियों को शौचालय का अनुदान दिया जाना, शौचालय पर लाभार्थी का नाम तथा एल जी डी कोड एक दूसरे का लिखकर फोटोअपलोडिंग करना पाया गया जिस पर उक्त के आरोप में तत्काल डी पी आर ओ ने अमित चौधरी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पस्टीकरण की मांग की हैइस शर्त पर कि स्पस्टीकरण में संतोषजनक उत्तर न पाए जाने की स्थिति में निलंबित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, साथ ही ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा को जिलाधिकारी की तरफ से पंचायती राज अधिनियम की धारा 95 झ के तहत कार्यवाही के निमित्त नोटिस देकर शौचालय निर्माण में लापरवाही के आरोप में नियमानुसार 15 दिवस के भीतर जबाब उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही ग्राम प्रधान का जबाब संतोषजनक न पाए जाने पर ग्राम प्रधान के पद पर कार्यवाही करते हुए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया जाएगा,
जिस हेतु ग्राम प्रधान स्वयं जिम्मेदार होंगे, जांच के समय शिकायत
कर्ता सुशील पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी, लक्की तिवारी,
न्याय पंचायत अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी, दिनेश पाठक, न्याय पंचायत
संयोजक, हिन्दू युवा वाहिनी, प्रधान ओम प्रकाश वर्मा, सचिव अमित चौधरी,
प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील यादव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित
थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।