प्रयागराज
में कुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू हो रहा है।यह भी संभावना है कि 24 जनवरी
को दिल्ली में प्रवासी भारतीय दिवस के लिए प्रतिनिधियों को कुंभ मेले से
दिल्ली लाने के लिए चार विशेष ट्रेनों में से एक ट्रेन 18 भी हो सकती है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को खुद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस
ट्रेन का मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रेन-18 को ट्रैक पर
उतारने की तैयारी पूरी हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि कुंभ से पहले ही
इस ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाए। इससे करीब 45 फीसदी समय
बचेगा। अन्य ट्रेन से दिल्ली-वाराणसी की दूरी जहां साढ़े ग्यारह घंटे में
तय होती है, इस ट्रेन से महज आठ घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी। पहली बार
आधिकारिक तौर पर इसके रूट की घोषणा की गई।
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी के सुझाव पर रेलवे बोर्ड विचार कर रहा है। मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए वक्त लिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों की समय-सारणी में पहले से काफी सुधार हुआ है। अप्रैल 2018 में ट्रेनों की लेटलतीफी से एक लाख बीस हजार मिनट का नुकसान होता था, अब यह घटकर 58 हजार मिनट रह गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।