कृपा शंकर चौधरी
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की मंडलीय बैठक प्रान्तीय संगठन मंत्री राजीव यादव की अध्यक्षता में पंत पार्क में हुई। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 2018 को दिल्ली में देश भर के पेशन विहीन शिक्षक कर्मचारी धरने में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय से आश्वासन मिला कि जल्द सार्थक कदम उठाये जाएंगे लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। विवश होकर 28 जनवरी से दिल्ली में अनिश्चित कालीन अनशन का निर्णय लिया गया है। इसमें देश भर के पेंशन विहीन शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे। गोरखपुर मंडल अध्यक्ष जगदम्बिका मणि त्रिपाठी ने कहा कि 'हमारी भी सुने श्री मान, पेंशन है हमारा स्वाभिमान' का अभियान चलाया जाएगा।
गोरखपुर जिला संयोजक डॉ. प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि पुरानी
पेंशन हमारा अधिकार है और सरकार को उसे हर हाल में देना पड़ेगा। अटेवा
कुशीनगर के महामन्त्री सुनील पाल ने नयी पेंशन स्कीम की कमियों को गिनाते
हुए बताया कि नयी पेंशन स्कीम में यह सुनिश्चित नहीं कि कर्मचारियों को
कितनी पेंशन मिलेगी। कर्मचारियों के खुद के कटौती राशि की भी कोई गारण्टी
नहीं कि वह भी मिल पाएगी या नहीं। यह शेयर मार्केट पर आधारित स्कीम है।
देवरिया के जिला संयोजक मदन सिंह पटेल ने कहा कि नयी पेंशन स्कीम में
कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का स्वाभिमान
है।
अटेवा महराजगंज के जिला संयोजक राजेश जायसवाल ने पुनः दोहराया कि
पुरानी पेंशन की लड़ाई अटेवा ( NMOPS) तब तक जारी रखेगा जब तक कि पेंशन
बहाल नहीं हो जाती। टीईटी संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक गुप्त ने बताया कि
वित्तमंत्री जेटली जी जैसे जिम्मेदार यदि पुरानी पेंशन बहाल न करने का फतवा
जारी करते हैं तो यह कर्मचारियों के हितों की अनदेखी है। मांग नहीं मानी
गयी तो चुनाव नजदीक है, सभी 60 लाख पेशन विहीन शिक्षक व कर्मचारी मतदाता,
उनके परिवार के मतदाता,व उनके अन्य रिश्तेदार मतदाता नो भाजपा अगेन इन
2019 का नारा बुलंद करते हुए नोटा दबाने को संकल्पित होंगे। जिला सोशल
मीडिया प्रभारी राम सनेही ने बताया कि 28 जनवरी से चलने वाले क्रमिक अनशन
में गोरखपुर मंडल के सभी विभागों के पेंशन विहिन शिक्षक व कर्मचारी 1 फरवरी
को अपनी सहभागिता देंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के दिलीप कुमार
गुप्ता ने अपने विभाग के सभी पेंशन विहीन साथियों के सम्मिलित होने की बात
कही।
बैठक को कुशीनगर के कोषाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,गोरखपुर के वरिष्ठ सह संयोजक अशोक सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
बैठक
में जिला मंत्री गोरखपुर सृष्टि राज दुबे, पंचायती राज से जिला सह संयोजक
राजकुमार, जिला संरक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, पूर्व संयोजक प्रमोद कुमार
सिंह, ब्लाक पर्यवेक्षक कुशीनगर राजमन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक
मौर्य, राजेश कुमार, देवरिया के जिला मंत्री जय प्रकाश कुशवाहा, कन्हैया
सिंह यादव, महराजगंज के अजय कुमार भाष्कर, धीरज सिंह व अटेवा के अन्य
पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।