गोरखपुर-तहसील दिवस पर आएं फरियादी की मोटरसाइकिल गायब - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 16 January 2019

गोरखपुर-तहसील दिवस पर आएं फरियादी की मोटरसाइकिल गायब


 
तहकीकात न्यूज़ कैंपियरगंज
 
गोरखपुर। कैंपियरगंज तहसील दिवस पर आज फरियाद करने आये फरियादी की पैशन प्रो मोटर सायकिल को तहसील परिसर से चोरों ने उड़ा दी, जिसे देख फरियादी व उसकी पत्नी के होश उड़ गये। जानकारी के अनुसार कैम्पियरगंज तहसील व थाना क्षेत्र के ग्राम गूरम निवासी श्याम धर दूबे अपनी पत्नी के साथ कैम्पियरगंज तहसील मे जिलाधिकारी गोरखपुर की अध्यक्षता मे आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस मे फरियाद करने आये गूरम निवासी श्याम धर दूबे 
 
अपने पैशन प्रो मोटरसाइकिल नंबर यूपी53 सीसी 6539 से आये थे और फरियाद करने के बाद जब वापस आये तो देखा उनकी मोटसाईकिल गायब थी उन्होंने तत्काल तहसील दिवस मे उपस्थित थाने दार कैम्पियरगंजको मोटसाईकिल चोरी होने की लिखित सूचना दी .सूचना के बाद मौके पर कस्बा क्षेत्र के एस आई ने मामले की जाच कर कारवाई का आश्वासन देकर फरियादी श्यामधर दूबे को वापस घर भेज दिया. समाचारलिखे जाने तक मुकदमा दर्जनहीं किया गया है.।
राजेश कुमार चौधरी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।