कानपुर -शीत लहर से हुए सभी परेशान क्या इंसान औऱ क्या बेजुबान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 14 January 2019

कानपुर -शीत लहर से हुए सभी परेशान क्या इंसान औऱ क्या बेजुबान





 ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 
पहाड़ो में हो रही लगातार बर्फबारी के बाद अब इसका असर प्रदेश में दिखाई  देना शुरू हो गया है ।जिसके चलते प्रदेश के कई जिले हाड़ कपाऊ ठंड की चपेट में आ गए है ।वही इस ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा लेने को मजबूर है फिर करा आम क्या खास ओर क्या बेजुबान सब इस ठंड से परेशान दिखाई दे रहे है 
 
  कानपुर में सोमवार को शीत लहर का खासा असर दिखाई दिया जिसके चलते हर एक शख्स ठंड से बचने के उपाय करता नजर आया कोई अलाव के पास बैठ कर ठंड से अपने को निजात दिलाता हुआ दिखाई दिया तो कोई गर्म चाय का मजा लेते हुए अपने को बचाता रहा इस दौरान बेजुबान जानवर भी ठंड केशितम से परेशान होकर अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए ।वही जिला प्रशासन एक तरफ लोगों को ठंड से बचाने के लिए रातो में कम्बल वितरण तो जरूर कर रहा है लेकिन नगर निगम द्वारा शहर में अलाव की कोई भी व्यवस्था नही की है जिससे आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ रहा है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।