ईश्वर चन्द्र पटेल
जिला रिपोर्टर तहकीकात न्यूज़ कुशीनगर
आज
जनपद कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में
चौकीदारो को साफा एव कम्बल का बितरण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।
इस
अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र ने कहा कि चौकीदार हमारी प्रथम
सूचना तन्त्र है विषम परिस्थितियों में यह हमारे बिभाग को सूचनाएं उपलब्ध
कराते हैं जिससे हम अपराध पर नियंत्रण करने में सक्षम हो पाते है।
उन्होंने कहा की पुलिस आम जन के लिए है ,हमे उनके साथ मिलकर कार्य करना
चाहिए।सूचना पर किसी मामले का संज्ञान लेकर थाना स्तर पर अवश्य कार्यवाही
करनी चाहिये ।
कानून व्यवस्था मेरी प्राथमिकता है।राजस्व के मामलो में
पुलिस को अवश्य संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए।मैं अपने स्तर से आमजन
को तुरंत न्याय दिलाने का कार्य करता हूँ
जनता प्राथमिक स्तर पर डायल 100
नम्बर पर तुरंत सूचना देती है तो ऐसे मामलों में कार्यवाही करके उसे न्याय
दी जाती है।इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक के थाने में आगमन पर थानाध्यक्ष
राजेश मौर्य ने अपने कांस्टेबलो के साथ सलामी देकर स्वागत किया।
पुलिस
अधीक्षक महोदय ने थाना परिसर एवं रिकार्डो का निरीक्षण भी किया तथा उपस्थित
लोगों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ,उप निरीक्षक सजनु यादव, ,उप निरीक्षक तुलसीराम ,समाजसेवी जितेन्द्र मिश्रा, तूफानी निषाद एवं चौकीदार गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।