चीफ रिपोटर UP चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में लखनऊ मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में हुयी जिसमें दिनांक 12 जनवरी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली किसान पुत्र मोटरसाइकिल रैली की तैयारी के सन्दर्भ में चर्चा की गयी। यह रैली राष्ट्रीय लोकदल के सेल्फी विद गडढा कार्यक्रम के दूसरे चरण का प्रारूप है क्योंकि प्रदेश सरकार ने गडढामुक्त सडक देने का वादा करके वादाखिलाफी की है। सडकों पर आज भी प्राणघातक गडढे देखने को मिलते हैं।
बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि यह रैली सडक सुरक्षा के रूप में आयोजित की जा रही है जो प्रदेश सरकार के लिए आईना के रूप में है। यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री को नैतिकता का बोध होता हो तो प्रदेश की सडको को बच्चों, युवाओं, छात्र छात्राओं तथा बुजुर्ग लोगो के साथ साथ आमजनता के लिए गडढामुक्त करके सुरक्षित करे ताकि लोग आसानी से अपने गन्तव्य तक पहुंच सके।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि वर्तमान यह बडी आवष्यकता है कि लोग सुरक्षित तरीके से अपने घरों तक वापस आ जाय क्योंकि सडकों के रखरखाव की कमी और अव्यस्थित ट्रैफिक के कारण सैकडों लोग दुर्घटना का षिकार होकर अस्पताल पहुंच जाते हैं और कभी कभी अपने प्राण भी गवां बैठते हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।