ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
महराजपुर थाना क्षेत्र के टौस इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुड़भेड़
हो गई जिसमे बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में
एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा मौके से भाग निकला पकडे
गए बदमाश के ऊपर कई थानों में अलग अलग मामले दर्ज है। पुलिस ने बदमाश के
पास से एक कार ,तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद करे है। महराजपुर पुलिस ने
बताया की देररात पुलिस टौस चौराहे पर गस्त पर थी तभी एक कार सामने की तरफ
से आ रही थी लेकिन पुलिस को देखने पर वापस तेजी के साथ भागी। जिसे देख कर
पुलिस ने कार का पीछा किया जिस पर कार में सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर
दिया पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया जिसमे एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया
जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश आंसू ठाकुर उर्फ़ अमन फजलगंज
के दर्शनपुरवा इलाके का रहने वाला है इसके ऊपर कई मुक़दमे भी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।