ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने सपा विधयक अमिताभ बाजपेयी को उन्ही के घर में नजरबंद कर दिया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मोतीझील कार्यक्रम स्थल की तरफ बढने लगे। जिन्हे पुलिस ने लाठी पटक कर वहा से खदेडा, इस दौरान सपाई कार्यकर्ताओं ने सडक पर धरना देकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शनिवार को आयुर्वेद महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सीएम योगी आदित्य नाथ कानपुर आये हुए थे और उनके आने की जानकारी शुक्रवार की रात को ही सपा के कार्यकर्ताओं को हो गयी थी और उन्होने शहर तथा जनता की तमाम समस्याओं के सम्बंध में योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए मांग की थी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उनकी बात नही मानी गयी। किसी प्रकार का इस दौरान कोई विवाद या अव्यवस्था न हो इसके लिए सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने उन्ही के घर पर नजरबंद कर दिया। सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक विधायक अमिताभ बाजपेयी को उनके घर से बाहर नही आने दिया गया और न ही किसी कार्यकर्ता को सपा विधायक से मिलने दिया गया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।