रिपोर्ट - जितेंद्र चौधरी
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां बसपा, सपा और भाजपा सहित आम आदमी पार्टी छोड़कर पूर्व राज्यमंत्री, दर्जनों जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, कई प्रधान एवं बी.डी.सी. आदि सैंकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां बसपा, सपा और भाजपा सहित आम आदमी पार्टी छोड़कर पूर्व राज्यमंत्री, दर्जनों जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, कई प्रधान एवं बी.डी.सी. आदि सैंकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने बसपा छोड़कर आये पूर्व मंत्री एवं एमएलसी रहे अतहर खां को सदस्यता ग्रहण करायी। अतहर खां पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ओएसडी एवं बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर भी रहे हैं उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख जमील भाई व 12 वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, प्रधान व बीडीसी सदस्यों को कांग्रेस की विधिवत प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विभिन्न जनपदांे-एटा के देवकान्त यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया यूथ बिग्रेड के नेतृत्व में विभिन्न बीडीसी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता, शिकोहाबाद से शेरपाल सिंह के नेतृत्व में, लखीमपुरखीरी में रफीक खान व करूणेश गुप्ता, दिनेश गौतम के नेतृत्व म,ें इटावा के अभिषेक तिवारी, अशोक यादव, हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में व लखीमपुर के लोहिया यूथ बिग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में, जनपद कन्नौज के शिवम चतुर्वेदी राष्ट्रीय सचिव लोहिया यूथ ब्रिगेड व आकाश अग्निहोत्री प्रदेश सचिव के नेतृत्व में, जनपद कानपुर महानगर के शिशु पाल सिंह प्रदेश सचिव लोहिया यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में, जनपद रायबरेली के सुशील कुमार यादव जिलाध्यक्ष लोहिया यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में सैंकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रवक्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी छोड़कर प्रदीप तिवारी अध्यक्ष, यूथ विंग अवध, आम आदमी पार्टी व श्रीमती हुस्नआरा पूर्व महिला प्रभारी अवध सहित डाॅ0 रिजवान अहमद जो पूर्व प्रत्याशी कैसरगंज रहे, के नेतृत्व में सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जनपद इटावा की श्रीमती कमला वर्मा जो प्रधानाचार्य रही हैं स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेकर अपने दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रवक्ता ने बताया कि जनपद हरदोई के राकेश शुक्ला, पूर्व डायरेक्टर सहकारी संघ, ने राहुल गांधीव कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण के उपरान्त सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत और बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने कहा कि आज विभिन्न पार्टियों से आये पूर्व मंत्री, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी सहित सैंकड़ों लोग जो कांग्रेस की विचारधारा के साथ शामिल हो रहे हैं राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका गांधी की नीतियों से प्रभावित हैं, आज इस अवसर पर हमें अत्यंत खुशी है कि आप सब देश की राजनीति के मुख्य नायक व सच की बात करने वाले राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करेंगे और जो राहुल का सपना है कि कांग्रेसजन समाज के सभी वर्गों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, वंचितों की लड़ाई लड़ेंगे और उनकी आवाज बनेंगे। राजबब्बर ने कहा कि हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसान एवं जनविरोधी भाजपा की मोदी सरकार जो सिर्फ उद्योगपतियों की मित्र है उसे 2019 के लेाकसभा चुनाव में हटाकर पुनः कांग्रेस सरकार लानी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।