रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
लंभुआ सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्रामीण
विकास उत्तर प्रदेश सरकार की टीम द्वारा लंभुआ ब्लॉक के परिसर में नुक्कड़
नाटक के माध्यम से साफ सफाई शौचालय का प्रयोग एवं शौचालय से होने वाले
फायदे तथा खुले में शौच करने की वजह से होने वाली बीमारियां दूषित जल से
होने वाली बीमारियों आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।ब्लाक
परिसर में एलइडी स्क्रीन व अन्य स्टॉल पंपलेट आदि के माध्यम से पोलियो
पीलिया डिसेंट्री जल प्रदूषित रासायनिक और सैनिक और बचाव कि आज कई
जानकारियां दी गई । कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। जिसमें मुख्य अतिथि खंड
विकास अधिकारी अमरनाथ शुक्ला थे कार्यक्रम के पश्चात जन जागरूकता टीम को
अमरनाथ शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर विकासखंड लंभुआ के अन्य गांव में शौचालय
प्रयोग करने दूषित जल से बचने एवं अन्य स्वच्छता संबंधी जानकारी के लिए
रवाना किया कार्यक्रम के दौरान एडीपीसी अखंड प्रताप सिंह अंकुश सिंह आलोक
सिंह एवं अन्य कई सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।