उन्नाव - आवारा अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान है किसान ,जमकर की तोड़फोड़ ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 21 January 2019

उन्नाव - आवारा अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान है किसान ,जमकर की तोड़फोड़ ...



रिपोर्ट - विशाल सिंह

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के गौकशी पर पाबंदी वाले ऐलान के बाद से किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए अन्ना मवेशियों को नज़र बन्द करना पड़ रहा है ऐसी एक तस्वीर उन्नाव जिला से सामने आई है उन्नाव के सिकन्दरपुर कर्ण ब्लाक के खन्नापुरवा गांव के लोगों ने आवारा जानवरों से फल को बचाने के लिए करीब एक सैकड़ा अन्ना मवेशियों को गांव के प्रथमिक विद्यालय में नज़र बंद कर दिया इसके बाद गौवंश ने स्कूल की चार दिवारी में जम कर ऊतपात मचाया और विद्यालय के अंदर बने शौचालय को भी तोड़ दिया हलांकि बाद में जनकारी मिलने पर डायल हंड्रेड की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कूल का ताला खुलवाया..वहीं ग्रामीणों ने ये भी बताया लेखपाल से लगाकर वीडियो को फोन करके मामले की जानकारी दी लेकिन सबने यही कह कर टाल दिया कि जब आएंगे तब देखेंगे लेकिन इस बाबत जिले के तमाम आलाधिकारी एक के बाद एक कैमरे से बचते नज़र आए वहीं डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को हल्का बता कर टाल दिया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।